टीवी से छेड़छाड़ मत करो कहने पर बेटे ने पिता को लाठी से मारा. - CG Sandesh

टीवी से छेड़छाड़ मत करो कहने पर बेटे ने पिता को लाठी से मारा.

सांकरा | टीवी से छेड़छाड़ मत करो कहने पर बेटे ने पिता को लाठी से मारपीट कर चोट पहुंचाया जिसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करया गया है.  शिकायतकर्ता जुगेश्वर नेताम ने पुलिस को बताया कि 18 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे वह खाना खाकर अपने घर के बाहर खाट में सोया था, उसी समय उसका छोटा लडका रूपसिंग नेताम आया और टीवी को छेडछाड किया. जिसे जुगेश्वर द्वारा क्यों बेटा टीवी को क्यों छेडछाड कर रहा है बच्चे देखते है कहा तो. रूपसिंग ने लाठी उठाया और गंदी गंदी गाली देकर जुगेश्वर नेताम को सिर में एक लाठी मारा और जान से मारने की धमकी भी दिया. लाठी से मारने से जुगेश्वर नेताम का सिर फट गया और खून निकलने लगा, सिर से अधिक खून बहने के कारण ईलाज कराने उसे सीएचसी पिथौरा गया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 506, 294 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें