विनेश फोगाट ने रोम रैंकिग सीरीज में जीता पहला गोल्ड - CG Sandesh

विनेश फोगाट ने रोम रैंकिग सीरीज में जीता पहला गोल्ड

विनेश फोगाट ने 2020 सीज़न के रोम रैंकिंग सीरीज कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण, फोगाट ने इक्वाडोर की लुईसा एलिज़ाबेथ को मुकाबले में हराया।

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने 53 किग्रा भार वर्ग के रोम रैंकिंग सीरीज कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की चैंपियन विनेश फोगाट ने इक्वाडोर की लुईसा एलिजाबेथ वाल-वरडे मेले-मड्रेस को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसी के साथ विनेश फोगाट ने साल 2020 का पहला स्वर्ण पदक भी जीत लिया है।

विनेश सेमीफाइनल में चीन की कियानयु पांग को 4-2 से हराकर फाइनल में पहुंची थीं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें