ससुराल वालो द्वारा मारपीट कर जान से मारने का प्रयास, मामला द... - CG Sandesh

ससुराल वालो द्वारा मारपीट कर जान से मारने का प्रयास, मामला दर्ज

खल्लारी थाना अंतर्गत भीमखोज मछली दुकान के पास एक ब्यक्ति से ससुराल वालो द्वारा मारपीट कर जान से मारने का प्रयास करने पर पुलिस में मामला दर्ज कर कराया गया है.  गौतम सवरा ने पुलिस को बताया 6 वर्ष पूर्व भीमखोज निवासी ममता सिन्हा पिता सहदेव सिन्हा के साथ दोनो की राजीखुशी से शादी हुई थी लेकिन उसकी पत्नी के परिवार वालो को रिश्ता मंजूर नहीं था और जिसके कारण उसकी पत्नी के पिता सहदेव सिन्हा एवं बडे भाई वीरेन्द्र सिन्हा के द्वारा आये दिन उसे जान से मारने की धमकी दिया जाता था.

शिकायतकर्ता गौतम सवरा ने बताया है कि वर्तमान में उसके दो बच्चे है और वह पेशे से बाजार में मछली का व्यवसाय करता है, उसने बताया कि 10 जनवरी को जब वह भीमखोज सडक किनारे बाजार में मछली बेच रहा था, तभी लगभग सायं 5.30 बजे सहदेव सिन्हा एवं उनके पुत्र वीरेन्द्र सिन्हा उसके दुकान पर रखे मछली को उठाकर सडक में फेंक दिया एवं उसके बाजू में मछली बेच रहे शारदे के पास रखे मछली काटने के औजार को उठाकर वीरेन्द्र सिन्हा ने उसे मारने के लिए उठाया तब वह डर कर आंवराडबरी की ओर भागा. जिसके बाद वीरेन्द्र सिन्हा अपनी मोटर सायकल में पीछा करते हुए आंवराडबरी रेस्ट हाऊस के पास शिकायतकर्ता गौतम सवरा पकडकर हाथ लात मुक्का से मारा, और वीरेन्द्र सिन्हा ने दुबारा भीमखोज में दिखा तो जान से मार देने की धमकी दिया. मारपीट के  कारण गौतम सवरा को कम सुनाई दे रहा है.मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें