स्वास्थ्य केन्द्र के पास खडे़ व्यक्ति को वाहन के ठोकर मारने ... - CG Sandesh

स्वास्थ्य केन्द्र के पास खडे़ व्यक्ति को वाहन के ठोकर मारने से हुई मौत.

27 दिसंबर को रात करीब 11 बजे तुमगांव  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास खडे़ हुए व्यक्ति को वाहन ने ठोकर मार दी जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत जाने पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि वाहन पिकअप क्रमांक CG 06 M 0309  के चालक भीषम साहू ऊर्फ गोलू खैरा वाले द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर तुमगांव महासमुंद रोड किनारे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव के पास खडे दीपक निर्मलकर को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

 



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें