सड़क किनारे खडे़ हुए व्यक्ति को मोटर सायकल ने मारी ठोकर, मामल... - CG Sandesh

सड़क किनारे खडे़ हुए व्यक्ति को मोटर सायकल ने मारी ठोकर, मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम बड़गांव में सड़क किनारे खडे़ हुए व्यक्ति को मोटर सायकल चालक द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 16 जनवरी को तोमन निषाद अपने दोस्तों अमित निषाद, राजेश निषाद, वासु वर्मा, चारों, दो मोटर सायकल से उसके मामा गांव बडगांव जा रहे थे, बडगांव के पहले पेशाब लगने पर चारों रात्री करीब 08.00 बजे बडगांव एवं बरबसपुर के बीच सडक के किनारे मोटर सायकल को खडी करके पेशाब कर रहे थे. उसी समय बडगांव के तरफ से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 7698 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजगति लापरवाही पूर्वक चलाते हुए वासु वर्मा को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे उसके दाहिने पैर में अधिक चोंट लगने के कारण वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिये सरकारी अस्पताल आरंग लाया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 337 एवं 279 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें