मारपीट व गाली गलौच किये जाने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

मारपीट व गाली गलौच किये जाने पर मामला दर्ज

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम भिलाईदादर में गिरवी जमीन को वापस करने की बात को लेकर मारपीट व गाली गलौच किये जाने पर मामला दर्ज कराया गया है. शिकायतकर्ता कृष्णा ओगरे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जी मनीराम तीन साल पहले गंगा राम के बेटे परदेशी को 1800 रूपये, 10 काठा धान ले लो और जमीन को छोड़ दो बोला था, जिसके बाद 17 जनवरी 2019 को रात के 08:00 बजे जब शिकायतकर्ता कृष्णा अपने घर में था तो रामलाल और परदेशी दोनों भाई एक साथ आकर गंदी गंदी गाली देने लगे और परदेशी अपने हाथ में रखे ड़डा से तुझे जान सहित मार दूंगा कहकर घर के सामने प्रार्थी को हाथ व पैर पर डंडा से मारकर चोंट पहुंचाया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें