तलवारनुमा हथियार लेकर लहराते हुये एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़... - CG Sandesh

तलवारनुमा हथियार लेकर लहराते हुये एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा.

सरायपाली पुलिस ने वार्ड नं0 15 महलपारा के आम चौक पर तलवारनुमा हथियार लेकर लहराते हुये एक व्यक्ति को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि 17 जनवरी को मुखबीर के जरिये फोन से सूचना मिला कि एक व्यक्ति वार्ड नं0 15 महलपारा में आम चौक पर तलवारनुमा हथियार लेकर लहराते हुये घुम रहा है. जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति एक लोहे का तलवार लेकर सार्वजनिक स्थान में लहराते घुम रहा था, जिससे आम लोग काफी भयभीत हो रहे थे. जिसपर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकडा. जिसका नाम अनुराग साहू पिता दयानिधी साहू उम्र 32 वर्ष वार्ड नं0 15 महलपारा बताया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तलवारनुमा हथियार लंबाई करीबन 17 इंच कीमती करीबन 400 रूपया को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें