17 पौवा अवैध शराब सहित मोटरसायकल जप्त  - CG Sandesh

17 पौवा अवैध शराब सहित मोटरसायकल जप्त

महासमुंद पुलिस ने 16 जनवरी को मुखबीर की सुचना पर एक व्यक्ति को अपने मोटर सायकल से डिक्की में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि घटना स्थल दलदली रोड लालदाढी पारा इमली पेड के पास पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए खड़ी थी. जिसके बाद मोटर सायकल क्र0 CG 06 GB 1832 का चालक आया, जिसे रोकाकर आरोपी तलाशी लिया गया,  जिसमे एक सफेद रंग के प्लास्टिक के झोला मे 17 पौवा गोल्डन गोवा डिलक्स व्हिस्की नामक अंग्रेजी शराब रखे मिला,  जिसकी किमती 1360 रूपये बताई गई है, पुलिस ने बताया कि अवैध शराब  एवं उक्त मोटर सायकल हिरो आई स्मार्ट क्रमांक CG 06 GB 1832 किमती करीबन 10000/- रूपये को जप्त कर आरोपी लीलेश्वर सिन्हा पिता हेमलाल सिन्हा उम्र 35 वर्ष का कृत्य अपराध सदर धारा 34(A) आब0एक्ट का होना पाये जाने से आरोपी लीलेश्वर सिन्हा पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें