भाई के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी. - CG Sandesh

भाई के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी.

राजीम जगत ग्राम चनौरडीह निवासी ने बसना थाना में शिकायत करते हुए बताया है कि 16 जनवरी को उसकी पत्नि नोहर बाई घर में खाना बनाकर  खाना को परछी पर रखी थी. जिसे शिकायतकर्ता राजीम जगत  का छोटा भाई शत्रुघन जगत के मवेशी उसके घर घुसकर खाना को गिरा दिया और उसे खाने लगा. जिसपर राजीम जगत ने अपने भाई शत्रुघन को इसी बात पर समझाने लगा तो वह कहा कि यह मेरा भी घर है और मवेशी पालुंगा और उसे गंदी गंदी गाली देकर जानवर हकालने वाले डंडा से मारपीट किया एवं जान से मार डालुंगा कहकर दौडाया है. मामले में पुलिस ने शत्रुघन जगत के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें