अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत, मामला दर्ज

महासमुंद थाना में ग्राम बिरकोनी में 10 अगस्त 2019 को अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के द्वारा मर्ग क्रमांक 06/2020 का जांच किया गया जिसमे पुलिस ने पाया कि मृतक पोषण रात्रे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 ML 1917 से बिरकोनी आया था  और बिरकोनी से वापस घर जाते समय बिरकोनी के विजय पान सेंटर के पास NH 53 रोड में करीबन रात 11 बजे किसी  अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मृतक की मौत हो गयी.

संपूर्ण जांच पर पाया कि मृतक के मोटर सायकल को अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारने से मृतक के सिर में चोंट लगा था उसी चोंट के कारण मृतक की मौत होना पाया गया. जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) आईपीसी घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें