ससूर ने दामाद के साथ की मारपीट व गाली गलौच, मामला दर्ज - CG Sandesh

ससूर ने दामाद के साथ की मारपीट व गाली गलौच, मामला दर्ज

बसना  थाना अंतर्गत ग्राम बरगांव में ससूर ने अपने दामाद के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने पर शिकायत दर्ज कराया गया है. दुखराम यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पैंता का रहने वाला है, 20 वर्ष पूर्व उसकी शादी बरगांव के शोभाराम यादव के पुत्री सविता यादव के साथ हुई थी उसके अभी तीन बच्चे है और वह शादी के बाद से ग्राम बरगांव मे रहता है.

उसने बताया कि उसकी पत्नी बिना बताये रात में घर से कहीं चली गई थी जो 10-15 दिन के बाद आई जिसे लेकर 15 जनवरी को दोपहर करीब 03.00 बजे जब वह अपनी पत्नी को समझा रहा था कि बच्चो को छोडकर तुम हमेशा किसके साथ चली जाती हो कहकर आपसी विवाद हो रहा था. जिसे सूनकर उसका बड़ा ससूर सुखीराम यादव आया एवं अपने घर के सामने गली मे मुझे गाली गलौच करते हुए हमेशा तुम मेरी बेटी को परेशान करते हो कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली बकने लगा जिसे वह मना करने गया तो हाथ मे पकड़े लकड़ी के लाठी से उसके सिर मे मार दिया जिससे उसका सिर फट कर खून बहने लगा. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 323 आईपीसी पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें