जंगल क्षेत्र में संचालित हो रहे स्कूलों में बिना सूचना दिए न... - CG Sandesh

जंगल क्षेत्र में संचालित हो रहे स्कूलों में बिना सूचना दिए नदारत रहते है शिक्षक.

कसडोल विकासखण्ड के ग्रामीणों स्कूलों में अध्ययनरत बच्चो का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। जंगल क्षेत्र में शिक्षा गुणवत्ता के बारे में छत्तीसगढ़ संदेश में हर बार प्रमुखता से समस्या को अधिकारियों और प्रशासन तक संदेश देते है. जिसका परिणाम कई स्कूलों में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा समाधान किया गया। फिर भी कई शिक्षको के द्वारा अभी भी लापरवाही पूर्वक स्कूल समय मे नही पहुचते है।

आज खबर मिली कि पूर्व मा0 शाला मुरुमडीह में मिडिलस्कूल स्कूल में कोई भी शिक्षक उपस्थित नही मिले। प्रायमरी स्कूल में राजकुमारी तांडी उपस्थित मिली, बच्चे खेलते पाए गए आज बच्चों की गुवत्ता के लिए कई प्रकार के योजना चलाया जा रहा है । लेकिन शिक्षको का ये हाल है। जब मन लगे आये जब मन लगे जाए शासन को ये शिक्षक लाखो को चुना लगा है और साथ मे बच्चो का भविष्य ख़राब कर रहे है। ये शिक्षको का हौसला इसलिए बुलंद है । जानकारी के अनुसार करीबन 1 बजे के आसपास मिडिल स्कूल के शिक्षक नीलम पटेल स्कूल आये ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें