दो मोटर  सायकल के आपस में भिड़ने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

दो मोटर सायकल के आपस में भिड़ने पर मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत खिरसाली ग्राम के पास दो मोटर सायकल के आपस में भिड़ने पर मामला दर्ज किया गया है. कोमल बरिहा पिता केंवल बरिहा उम्र 22 साल अमोरी थाना पटेवा जब  06 दिसंबर को सुकुलबाय से अपने मां को छोडकर मोटर सायकल से वापस आ रहा था लगभग 04.30 से 05.00 बजे के बीच खिरसाली ग्राम के लगभग एक किलोमीटर पहले सामने से आ रही बिना नंबर साईन मोटर सायकल के चालक बौना निर्मलकर ग्राम झाखरमुडा के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाकर कोमल बरिहा के  मोटर सायकयल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे उसे चोट आई और उसे डायल 112 के द्वारा के माध्यम से हास्पीटल लाया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337 एवं  338 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें