जोगीडीपा के पास से  अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

जोगीडीपा के पास से अवैध शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने ग्राम राजाडीह जोगीडीपा के पास अवैध शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम राजाडीह जोगीडीपा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने रखा है. जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा पुछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम प्रमोद यादव पिता सुन्दरलाल यादव उम्र 23 साल पुटका थाना जगदलपुर जिला बरगढ (उड़िसा) होना बताया गया.  

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास रखे एक नीला कलर के प्लास्टिक बोरी में उडिसा निर्मित चिड़िया छाप 100 नग शराब भरी हुई कुल 20 लीटर कीमती 2000 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें