घर से कीमती समान पार - CG Sandesh

घर से कीमती समान पार

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम चोरभट्ठी में घर से कीमती समान के साथ बैंक पासबुक, मार्कसीट, आधार कार्ड चोरी होने पर शिकायत दर्ज कराया गया है, राम किशन सावरा ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को सुबह 09:00 बजे वह काम पर महासमुंद आया था, तब  घर में उसकी पत्नी थी एवं तीनों बच्चे स्कूल चले गये थे और जब शाम को वह वापस घर गया तब उसकी पत्नी के बताया कि वह  12:00 बजे घर के दरवाजा को बाहर से बंद कर गोबर फेंकने घुरवा गयी थी, गोबर फेंककर घर आयी तब देखी घर का दरवाजा खुला था अंदर जाकर देखी तो घर में रखे पेटी और मोबाईल माइक्रोमेक्स कंपनी का नहीं था आस पास पता किया पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. इसके बाद उसे मालुम हुआ कि घर से सोने चांदी जेवर के अलावा कई दस्तावेज चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 380 एवं 454 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें