पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट - CG Sandesh

पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम लभरा में पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट व जान से मारने की धमकी मिलने पर शिकायत दर्ज कराया गया है. जी बाबू राव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लभरा खुर्द में रहता है और राज मिस्त्री का काम करता है, जहाँ गांव के असलम यादव पिछले वर्ष मार्च के महिने में उसका सीमेंट के ईट बनाने वाले मशीन के सामान को चोरी कर कबाड़ी में बेच दिया था जिसकी शिकायत उसने थाना में की थी लेकिन आपस में राजीनामा होने से अपना रिपोर्ट वापस ले लिया गया था. जिसके बाद असलम यादव इस बात को लेकर बाबुराव प्रति रंजीश रखते हुए 14 जनवरी को जब वह रावण मूर्ति चबूतरा में बैठा था कि शाम करीब 05.30 बजे असलम यादव आया एवं पुरानी रंजीश की बात को लेकर उसे गंदी गंदी गालियां देते हुए मेरे खिलाफ रिपोर्ट करता है और वापस भी लेता है कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करके जमीन में पटक दिया एवं एक धारदार वस्तु लाकर तुम्हे जान से मार दूंगा कहकर धमकी दे देने लगा. जिसपर  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें