पुरानी बातों की रंजीश को लेकर मारपीट, काउंटर मामला दर्ज - CG Sandesh

पुरानी बातों की रंजीश को लेकर मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

महासमुंद थाने में पुरानी बातों की रंजीश को लेकर मारपीट व जान से मारने की धमकी मिलने का काउंटर मामला दर्ज कराया गया है.

दीपा साहू ने पुलिस को बताया कि 14 जनवरी सुबह 9 बजे रानी साहू द्वारा उसे एवं उसकी मां को गाली गलौज किया गया फिर लडाई झगडा शांत हो जाने के बाद उसी दिन शाम 6 बजे पुरानी रंजीश की बात को लेकर रानी साहू ने उसके घर के पास आकर गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34, 506, 294 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

जबकि रानी साहू ने पुलिस को है बतायी कि 14 जनवरी को शाम 6 बजे जब वह सोहागा बाई के घर गुन्डी लेकर पानी भरने जा रही थी तभी कुमारी बाई साहू के घर के सामने पहुची थी उसी समय कुमारी बाई, मानबाई साहू और दीपा साहू तीनो मिलकर सुबह लडाई झगडा हुये थे उसी बात को लेकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ थप्पड से उसके बाल को खींचकर जमीन मे पटक कर मारपीट किये, और जान से मारने की धमकी दिये. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें