23 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त - CG Sandesh

23 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

खल्लारी पुलिस ने ग्राम सिंघी तालाब मेड के पास अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 13 जनवरी को मुखबीर के जरिये मोबाईल से सूचना मिला कि ग्राम सिंघी तालाब के मेड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है, जिसपर पुलिस ने मौका पर ग्राम सिंघी तालाब के मेड के पास दबिश देकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति जो एक सफेद रंग के थैला के अंदर सामान रखा था. जिसे नाम पता पूछने पर वह अपना नाम जगदीश सिंह ठाकुर पिता स्व0 दुर्योधन सिंह ठाकुर उम्र 45 साल साकिन सिंघी थाना खल्लारी का रहने वाला बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के थैला के अंदर 23 पौवा देशी प्लेन शराब मिला कीमत 1380/- रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें