स्कुटी से गिरकर एक की मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

स्कुटी से गिरकर एक की मौत, मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत पक्की रोड में स्कुटी से गिरकर एक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 13 जनवरी को करीब 12.00 शिव कुमार साहू व खोमन साहू के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 04 ML 7948 एक्टीवा स्कूटी सफेद रंग की गाडी से उनके साथ उनकी स्कूटी में सिरपुर आये थे  व सिरपुर घुमने के बाद सिरपुर से सुकुलबाय घुमने जा रहे थे कि मोटर सायकल को खोमन साहू चला रहा था बीच में प्रकाश प्रजापति बैठा था व पीछे शिवकुमार साहू रायपुर वाला बैठा था.  

करीब 02-03 बजे दोपहर के लगभग सुकुलबाय पक्की रोड में रायकेरा नर्सरी के पास स्कूटी के चालक खोमन साहू अपनी स्कूटी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड किनारे लगे पेड़ को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे तीनो रोड किनारे गिर गये जिससे शिवकुमार साहू को अंदरूनी चोंटे आकर बेहोश हो गया एवं खोमन के सिर एवं पैर में चोंट आया,  प्रकाश प्रजापति को कोई चोंट नहीं लगा जिससे उसने घटना के बाद डायल 112 को फोन कर बुलाया, डायल 112 के आने पर उन्हें ईलाज हेतु तुमगांव लाया गया जहां डाक्टर साहब द्वारा शिवकुमार साहू को चेक कर उसकी मृत्यु हो जाना बताया गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 304(A) एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें