18 पौवा जप्त - CG Sandesh

18 पौवा जप्त

पटेवा पुलिस ने  गोगल मार्ग पर अवैध शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि 13 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति गोगल मार्ग से मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेंडर क्रमाक CG 04 CZ 6533 से अधिक मात्रा में शराब ले जा रहा है. जिसपर पुलिस की टीम ने गोंगल मार्ग से आ रही मोटर सायकल को रोककर चेक करने पर मोटर सायकल के डिक्की में एक सफेद प्लास्टिक झोला में अवैध शराब मिला. संदेही का नाम पता पूछने पर वह अपना नाम रोहित कुमार ध्रुव पिता लालजी ध्रुव उम्र 28 साल फुलवारी का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक प्लास्टिक झोला में 18 पौवा जम्मू स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमत 1440 रूपय का मिला एवं मोटर सायकल कीमत 15000 रुपये, जिसे पुलिस ने  जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें