शराब के नशे में रास्ता रोककर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

शराब के नशे में रास्ता रोककर मारपीट, मामला दर्ज

महासमुन्द स्टेशन रोड़ में शराब के नशे में घर का कागज दो कहकर मारपीट व गाली गलौच करने पर शिकायत दर्ज कराया गया है,  जसबिर सिंह बग्गा ने पुलिस को बताया कि जब वह 13 जनवरी को 10.30 बजे घर से गुरूद्वारा के लिये निकला था, तभी सामने से धनुष लाल मक्कड आया जो शराब के नशे में था और उसका रास्ता रोककर बोलने लगा कि मेरे मकान का कागज दो,  जिसपर शिकायतकर्ता जसबीर ने कहा कि मेरे पास तुम्हारे मकान का कागज नहीं है,  तो वह बोला की तुम्हारे पिता के पास था,  जिसपर उसने  मेरे पास आपका कोई कागज नहीं है कहा तो,  धनुष कुमार मक्कड ने जसबीर को गंदी गंदी गाली देने लगा तथा कालर पकड कर छाती मे हाथ मुक्का से मारपीट कर झुमा झटकी करने लगा. और कहा कि मेरा कागज देगा की नहीं देगा नहीं तो जान से मार दुगां कहकर वहां से भाग गया. मामले में  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 341, 506, 294, 323, 341 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें