छिर्रालेवा मोड़ के पास 10 लीटर महुआ शराब बरामद - CG Sandesh

छिर्रालेवा मोड़ के पास 10 लीटर महुआ शराब बरामद

सरायपाली पुलिस ने सरसींवा रोड पर छिर्रालेवा मोड़ के पास अवैध शराब बरामद किया है, पुलिस ने बताया कि 12 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि छिर्रालेवा के मोड़ के पास सरसींवा रोड में दो व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखकर यात्रा के साधन का इंतजार कर रहे हैं. जिसपर पुलिस रवाना होकर सरसींवा रोड में छिर्रालेवा मोड़ के पास पहुंचकर घेराबंदी कर दो व्यक्ति को पकड़कर पुछताछ किया जो अपना नाम अर्जुन गुप्ता पिता राधेश्याम गुप्ता उम्र 33 वर्ष वार्ड नं. 12 सरायपाली तथा दीपक यादव पिता सुखदेव यादव उम्र 24 वर्ष वार्ड नंबर 10 सरायपाली का निवासी होना बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के  पास रखे प्लास्टिक थैला के संबंध में पुछताछ करने से उसके अंदर जरकीन में महुआ शराब होना बताया. जिसपस आरोपियों के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 10 लीटर वाली जरकीन के अंदर भरा 10 लीटर कीमत 2000 रूपय महुआ शराब बरामद कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें