दुकान के बहार खड़े व्यक्ति को मोटर सायकल ने मारी ठोकर, मामला ... - CG Sandesh

दुकान के बहार खड़े व्यक्ति को मोटर सायकल ने मारी ठोकर, मामला दर्ज

बागबाहरा के एक दुकान के सामने खड़े हुए व्यक्ति को मोटर सायकल चालक द्वारा ठोकर मारने पर मामला दर्ज कराया गया है, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार विकास वेल्डिंग दुकान में 12 जनवरी को शाम 5:50 बजे वेल्डिंग का कार्य कर रहा था, जहाँ उस दुकान के सामने में परमेश्वर पिता विदेशी मरकाम ग्राम मोहबा का खडा था, उसी समय दुर्गा मंदिर बागबाहरा की ओर से यामहा R  15  CG  04  MU  4132   के चालक जय क्षत्रिय अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड किनारे खडे परमेश्वर मरकाम को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे वह रोड से दूर जाकर गिर पडा,  गिरने से परमेश्वर मरकाम के सिर में चोट लगा और वह बेहोश हो गया जिसे तत्काल श्री चंडी हास्पिटल बागबाहरा में भर्ती कराया साथ में मोटर सायकल चलाने वाले जय क्षत्रिय को भी चोट लगा था और उसे भी भर्ती कराया गया. मामले में  पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें