अण्डा ठेला व सायकल स्टोर्स से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

अण्डा ठेला व सायकल स्टोर्स से अवैध शराब जप्त

पिथौरा पुलिस ने  बार चौक के पास एक अण्डा ठेला से अवैध शराब जप्त किया है.  पुलिस ने बताया कि 11 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि लोकनाथ जलक्षत्री अपने अण्डा ठेला में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है. जिसपर  अण्डा ठेला में जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा. पुलिस ने बताया कि आरोपी लोकनाथ जलक्षत्री पिता स्व. बेनीराम जलक्षत्री उम्र 43 वर्ष वार्ड नंबर 4 के पास एक सफेद रंग के झोला में 15 पौवा गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमत करीबन 1200/ रूपये का शराब रखा मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. 

इसी तरह मुखबीर कि सुचना पर बक्शी सायकल स्टोर्स के पास घेराबंदी कर आरोपी कवलजीत सिंह कपूर पिता गुरूबक्श सिंह कपूर उम्र 21 वर्ष चारभाठा पारा पिथौरा को पकड़ा गया  जिसके पास एक सफेद कलर के झोला में 16 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत करीबन 960/ रूपये का शराब रखा मिला. पुलिस ने अवैध शराब को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें