गैरेज में अवैध शराब उपलब्ध कराके पिलाये जाने पर कार्यवाही - CG Sandesh

गैरेज में अवैध शराब उपलब्ध कराके पिलाये जाने पर कार्यवाही

पिथौरा पुलिस ने एक गैरेज में  अवैध शराब उपलब्ध कराके पिलाये जाने पर कार्यवाही किया है, पुलिस ने बताया कि 11 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि गुरूबक्श सिंह पिता स्व. धरम सिंह पिथौरा का अपने गैरेज में लोगों को बिठाकर शराब पीने पिलाने के लिये डिस्पोजल गिलास एवं पानी बाटल उपलब्ध करा रहा है. जिसपर पुलिस मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड किया, जहाँ से शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये,  तथा मौके पर शराब पीने के लिये संसाधन उपलब्ध कराने वाले गुरूबक्श सिंह पिता स्व. धरम सिंह उम्र 49 वर्ष वार्ड नंबर 6 पिथौरा को पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि  आरोपी के पास से 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी एवं 01 नग जम्मू स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब की शीशी तथा 01 नग पानी बाटल जो आधा भरी हुई थी उसे जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें