पुरानी रंजीश विवाद लेकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पुरानी रंजीश विवाद लेकर मारपीट, मामला दर्ज

राजू कुमार निषाद ने महासमुंद थाना में उसके भाई के साथ हुए पुरानी रंजीश विवाद लेकर मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज कराया है. पुलिस रिपोर्ट के अनुस्सर राजू निषाद 11 जनवरी को जब सब्जी बेच कर रात्री 8.00 बजे अपने घर में था,  तब उसका भाई राजेश धीवर घर के सामने गली में बैठा था,  तभी गली में सोरगुल एवं गाली गलौज की आवाज आ रही थी, इसपर   जब वह बाहर निकल कर देखा तो उसका भाई रोजश धीवर को मोहल्ले का आयुष यादव उर्फ अंश पुरानी रंजीश विवाद को लेकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए,  हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से दाहिने कमर के पास मार दिया था,  जिससे उसका भाई लहूलुहान हो गया था,  और आयुष यादव ने मारपीट कर चाकू को छोड कर गली तरफ भाग गया, मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 307 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें