जुंआ मत खेलो कहने पर मारपीट - CG Sandesh

जुंआ मत खेलो कहने पर मारपीट

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम करहीडीह में जुंआ मत खेलो कहने पर मारपीट व गाली गलौच करने का मामला दर्ज किया गया है. नीलम साहू ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी को करीब 05:00 शाम को शीतव निषाद के घर के पास आम गली में खेलू साहू एवं सोमलाल साहू कुछ लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे, जिसे वह क्यों गांव में जुआ खेलकर बच्चों को बिगाड़ रहे हो कहकर मना किया तो खेलू साहू एवं सोमलाल साहू ने तु कौन होता है मना करने वाला कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर सोमलाल ने हाथ थप्पड़ एवं डंडे उसके साथ मारपीट किया. जिससे उसे चोट आई.  मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 323, 294 एवं 34 आईपीसी  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें