बोर का पानी मत लेना कहकर मारपीट - CG Sandesh

बोर का पानी मत लेना कहकर मारपीट

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम ढाबाखार में बोर का पानी मत लेना कहकर मारपीट व गाली गलौच किये जाने से मामला दर्ज करवाया गया है, फोटो बाई पति नान्हू निषाद उम्र 60 वर्ष ने पुलिस को बतायी कि वह 9 जनवरी  को अपने सहेली उरकुली बाई के साथ त्यौंहार के लिये रोटी बना रही थी, कि रात्री करीब 09 बजे मोहल्ले का गुरदेबो सिदार तथा सुखदेबो सिदार दोनों भाई उसके दरवाजे पर आये तथा आवाज देकर बुलाये तब वह बाहर आयी तो गुरदेबो और सुखदेवो एक राय होकर उसे गंदी गंदी गाली देने लगे तथा बोले कि तुम बोर का पानी मत लेना यदि पानी बोर का लेगी तो जान से मार देंगे. तब उसने कहा कि क्यों मारोगे पानी तो सार्वजनिक है इसी बात पर गुरदेबो हाथ में डंडा लिया था जिससे उसने फोटो बाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. मामले में  पुलिस ने दोनों आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें