मोटर सायकल में अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ ले जाते दो आरोपी प... - CG Sandesh

मोटर सायकल में अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ ले जाते दो आरोपी पकड़ाए.

सांकरा पुलिस ने 10 जनवरी को पिपरौद से छुवालीपतेरा रोड में अवैध शराब पकड़ा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि एक लाल कलर की होण्डा मोटर सायकल में दो आदमी अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री करने वास्ते लेकर जा रहे है, पुलिस मुखबीर के बतायें गये स्थान पर घेराबंदी कर पिपरौद से छुवालीपतेरा रोड में आरोपी का नाम  अश्वनी कुमार पिता संतोष कुमार उम्र 45 साल पिपरौद थाना सांकरा,  श्रीकांत नंद पिता लालसाय नंद उम्र 47 साल गेर्राभाठा थाना बसना जिला महासमुन्द, को पकड़ा. जिनके पास से  एक सफेद कलर के थैला में 10-10 लीटर वाली जरकीन में लगभग 20 लीटर महुआ शराब कीमत 2000 रूपये, एवं एक मोटर सायकल क्रमांक कग 06 GE 6305 कीमत 17000 रूपये, को जप्त कर आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें