पुरानी रंजीश के चलते घर अंदर घुसकर मारपीट - CG Sandesh

पुरानी रंजीश के चलते घर अंदर घुसकर मारपीट

सरायपाली के ग्राम कसडोल में पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कराया गया है,  पुलिस रिपोर्ट के अनुसार सुरजो बगर्ती के घर 10 जनवरी को लगभग 11-12 बजे उसके गांव के प्रकाश यादव, रंजीत यादव जबरन पुराने रंजीश को लेकर हाथ डण्डा लेकर घर अंदर घुसकर उसे मेरे आने जाने वाले रास्ता बाडी को हटा दिये हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच देते हुये जान से मारकर फेंक देने की धमकी चमकी देकर पत्थर से मारपीट किये. जिससे सुरजो बगरती के सिर में चोट लगने से खुन निकल रहा था. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34, 506, 294 एवं 323 आईपीस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें