शराब के नशे में गाली गलौच करने से रोकने पर की मारपीट  - CG Sandesh

शराब के नशे में गाली गलौच करने से रोकने पर की मारपीट

महासमुंद थाना में नयापारा निवासी आंसर अली ने शिकायत दर्ज कराया है कि शराब के नशे में गाली गलौच के लिए मना करने पर उसके साथ मारपीट हुआ है, वह वार्ड न0 6 अटल आवास नयापारा महासमुन्द में रहता है,  तथा 10 जनवरी के दोपहर 01.30 बजे अपने भाई जाकिर को बुलाने उसके घर अटल आवास गया था,  जहां सुमीत विश्वकर्मा शराब के नशे में उसके भाई के घर के सामने गाली गलौच कर रहा था,  जिसे देख कर उसने मना किया,  तो सुमीत विश्वकर्मा ने उसे भी गंदी गंदी गाली देकर पत्थर से उठाकर मारने का प्रयास किया,  एवं जान से मारने की धमकी दिया व मारपीट कर चोट पहुंचाया है, जिससे उसे चोट आई. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें