पंच के घर जाकर की मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

पंच के घर जाकर की मारपीट, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम खरोरा के पंच ने उसके साथ हुई गाली गलौच व मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज कराई है,  पुलिस रिपोर्ट के अनुसार प्रेमलाल साव ग्राम खरोरा में वार्ड क्रं0 06 का पंच है, जहाँ 10 जनवरी को उसके घर के सामने भीष्मदेव जगत अपने मां एवं पत्नी को गाली गलौच कर रहा था जिसे उसने मना किया तो भीष्मदेव जगत तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर उसके साथ गंदी गंदी गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट किया. जिसपर पंच वहां से भागकर घर चला गया.  लेकिन इसके बाद भीष्मदेव जगत थोडी पंच प्रेमलाल के घर अंदर जाकर फिर से उसके साथ अश्लील गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया. जिसका बचाव करने पंच प्रेमलाल की पत्नी उत्तरा बाई आई तो उसके उसके साथ भी धक्का मुक्की किया. इस मामले पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 452 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें