लापता हुए युवक की मिली लाश, आरोपी को लेकर घटना स्थल पहुँची प... - CG Sandesh

लापता हुए युवक की मिली लाश, आरोपी को लेकर घटना स्थल पहुँची पुलिस.

विगत 4 जनवरी को ग्राम आंवलाचक्का के ठण्डाराम यादाव घर से किसी काम पर जाने के लिए निकला था और तीन दिनों के बाद भी वापस नहीं आया. वह जिस मोटरसायकल से घर से निकला था, वह मोटरसायकल भंवरपुर चौकी क्षेत्र के जमदरहा के पास जले हुए लावारिस हालत में मिली थी.

ठण्डाराम के घरवालों ने पहले ही किसी अनहोनी होने की आशंका जताई थी, और पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था.

इधर अपहरणकर्ताओं ने ठण्डाराम के परिजनों से पत्र के माध्यम से 7 लाख रु फिरौती मांगा और नही देने पर ठण्डाराम की हत्या करने कि धमकी दी गई. जिसके बाद आज सरायपाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. और आरोपियों को साथ लेकर घटना स्थल पर झारबन्द नाले के पास पुलिस पहुंचकर ठण्डाराम के शव को बरमाद किया हैं.

मिली जानकारी के अनुसार ठण्डाराम का शव नग्न अवस्था मे पैरा के नीचे दबा हुआ था, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी बसंत चौहान को 81000.00 हजार में सुपारी दिया था, बताया गया कि कुछ ही देर बाद मामले में सरायपाली पुलिस खुलाशा करेगी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें