बेमचा से अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

बेमचा से अवैध शराब जप्त.

महासमुंद पुलिस ने ग्राम बेमचा में अवैध शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि 9 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति बेमचा से परसवानी रोड पर हिरो फैशन प्रो मोटर सायकल से शराब लेकर जा रहा है,  मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम ने विद्युत सब स्टेशन बेमचा परसवानी रोड पर इंतजार किया जहाँ कुछ समय पश्चात एक व्यक्ति बेमचा से परसवानी की ओर मोटर सायकल से आ रहा था,  जिसे रोककर नाम पता पूछने पर वह अपना नाम कश्मीर खलखो पिता फुलजैन्स उम्र 39 वर्ष बिरकोनी जिला महासमुंद का रहने वाला बताया,  तथा मोटर सायकल के डिक्की में एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला में गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब रखना बताया और डिक्की से निकाल कर 18 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब कीमती 1440 रूपये को पेश किया जिसे पुलिस ने जप्त कर एवं एक मोटर सायकल हिरो फैशन प्रो क्रमांक ब्ळ 04 भ्ड 8857 कीमती 19440/- रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें