पेड से टकराकर मोटरसायकल चालक की मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

पेड से टकराकर मोटरसायकल चालक की मौत, मामला दर्ज

खल्लारी पुलिस ने 10 नवंबर 2019 को दाऊ फार्म हाऊस के पास हुए मोटरसायकल के दुर्घटना में मामला दर्ज किया है, पुलिस ने बताया कि मर्ग क्रमांक 82/19 धारा 174 का घटनास्थल व प्राप्त पी0एम0 रिपोर्ट आदि पर से पाया गया कि  मृतक अपनी मोटर सायकल पल्सर क्र. CG 10 EJ 2874 में दोस्त बजरंगी साहू को पीछे बैठाकर चलाते हुए फार्म हाउस से ग्राम हिच्छा सब्जी लेने जा रहा था, तभी दाऊ फार्म हाऊस के पास चालक मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर रोड किनारे लगे पेड से टकराकर एक्सीडेंट के दिया. जिससे मौके पर मो0सा0 चालक का मृत्यु हो गया तथा पीछे बैठ दोस्त बजरंगी साहू को चोट आना पाया गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी चालक का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304-A भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें