सार्वजनिक स्थान में तलवार लहराते व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा. - CG Sandesh

सार्वजनिक स्थान में तलवार लहराते व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा.

सरायपाली  पुलिस ने झिलमिला चौक में एक व्यक्ति को तलवार लहराते हुए पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि 8 जनवरी को टेलीफोन से सूचना मिला कि एक व्यक्ति झिलमिला चौक सरायपाली में तलवार लेकर लहराते हुये घुम रहा है, जिसपर पुलिस की  टीम ने  मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति एक लोहे का तलवार लेकर सार्वजनिक स्थान में लहराते घुम रहा था जिससे आम लोग काफी भयभीत हो रहे थे. जिसपर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकडा. पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहसिन खान उर्फ बबलू पिता मोहम्मद साहेब खान उम्र 24 वर्ष वार्ड नंबर 07 ताज नगर सरायपाली के पास से एक लोहे का बेठ लगा धारदार तलवारनुमा हथियार जिसकी फल की लंबाई 14 इंच एवं बेठ की लंबाई 4.5 इंच कुल लंबाई 18.5 इंच तथा फल की चैडाई मध्य से 3.5 इंच कीमत करीबन 200/- रूपया को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 27-ARM, 25-ARM  एक्ट का घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें