अवैध शराब बिक्री कर पिलाने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले पर क... - CG Sandesh

अवैध शराब बिक्री कर पिलाने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले पर कार्यवाही

सरायपाली पुलिस ने ग्राम कोटेनदरहा में अवैध शराब बिक्री कर पिलाने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले पर कार्यवाही की है, पुलिस ने बताया कि 08 जनवरी को टेलीफोन से मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम कोटेनदरहा का खिरोद यादव नामक व्यक्ति रोड किनारे झोपडीनुमा होटल में अवैध धन लाभ कमाने ग्राहको को अवैध शराब बिक्री कर पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, जिसपर पुलिस मुखबीर की सूचना पर मौके पर जाकर रेड किया, जहाँ पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. तथा आरोपी खिरोद यादव पिता श्रीचंद यादव उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 02 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास कुल कीमत 120 रूपये जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें