कालेज का फार्म भरने जा रही छात्रा को ट्रेलर ने मारी ठोकर, मा... - CG Sandesh

कालेज का फार्म भरने जा रही छात्रा को ट्रेलर ने मारी ठोकर, मामला दर्ज

बसना थाने में NH 53 रोड़ पर  कॉलेज के पास एक ट्रेलर द्वारा स्कूटी को ठोकर मारने का  मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताया है कि ग्राम बंसुला निवासी गूंजा साव 8 जनवरी को कालेज का फार्म भरने अपनी सहेली कंचन चैहान के साथ उसके एक्टीवा क्रमांक CG 06 GP 6992 से बसना कालेज के लिए निकली थी, इसी दौरान बसना बाईपास 53 रोड़ पर दोपहर करीबन 01.30 बजे एक्टींवा से कालेज जाने के लिए रोड को पार करने के लिए मुडे कि उसी समय रायपुर की ओर से आ रही ट्रेलर क्रमांक OD 04 L 9406 का चालक अपने ट्रेलर को बहुत ही तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर गुंजा साव के एक्टीवा को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे गूंजा  एवं कंचन चैहान रोड़ पर फेंका गये और उन्हें चोंट लगी. जिसपर   पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 पजीबंद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें