शराब के नशे में बाप के साथ मारपीट - CG Sandesh

शराब के नशे में बाप के साथ मारपीट

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम बिजराभांठा रायतुम में शराब के नशे में अपने बाप के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अवतार बरिहा के बड़े भाई ने 7 जनवरी को शराब के नशे में अपने पिता के साथ मारपीट किया है, अवतार बरिहा ने बताया है कि 7 जनवरी को लगभग शाम 04 बजे उसके पिता पुनीत राम बरिहा घर में मोहाटी के पास वृद्ध होने के कारण बैठा था, उसी समय उसका बडा भाई थानसिंह बरिहा शराब के नशे में आया तथा गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज देकर उसके पिता पुनीत राम बरिहा को हाथ थप्पड से गाल में मारपीट किया जिससे उसके पिता जी जमीन पर गिर गये और चेहरा व गाल में चोट आई, मामले में  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 323 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें