चुनाव में समर्थन नही कर रहे हो कहकर मारपीट - CG Sandesh

चुनाव में समर्थन नही कर रहे हो कहकर मारपीट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम अंकोरीटांडा में चुनाव में समर्थन नही कर रहे हो कहकर मारपीट व गाली गलौच करने का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार भुवनेश्वर बंजारा पिता पनका बंजारा उम्र 40 साल अंकोरीटांडा थाना बसना ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी को  दोपहर 02.00 बजे जब वह तालाब में नहा रहा था तभी गांव का पंच चुनाव के प्रत्याशी अभिमन्यु राठौर वहां पर आया और उसे चुनाव में समर्थन एवं वोंट न देने की बात पर से गंदी गंदी गालियां बोलकर हांथ मुक्के से मारपीट कर गला को दबा दिया तथा जान से मारने की धमकी दिया और विरोधी पार्टी का समर्थन मत करना कहकर धमकी दिया. मारपीट करने से भुवनेश्वर बंजारा के  गले में चोंट आया आई है, जिसपर  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें