पंच सरपंच का नामांकन फार्म भरने आये पहुँचा था जनपद, मोटर साय... - CG Sandesh

पंच सरपंच का नामांकन फार्म भरने आये पहुँचा था जनपद, मोटर सायकल हुई गायब

पिथौरा जनपद पंचायत कार्यालय से मोटर सायकल गायब होने का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कुमार पटेल 3 जनवरी को अपने मोटर सायकल सी.डी. डिलक्स क्रमांक CG 06 F 1287 में पंचायत कार्यालय पिथौरा पंच सरपंच का नामांकन फार्म भरने 11:00 बजे आया था, कार्यालय में फार्म वगैरह भरते करीब 02:00 बजे गये थे जिसके बाद वह वापस जाने के लिये जहां मोटर सायकल को उसने खड़ा किया था  वहां जाकर देखा तो उसकी मोटर सायकल कीमत करीब 20,000/-रूपया उस स्थान पर नहीं था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था. जिसे आसपास जगहों पर काफी खोजबीन किया गया पर मोटर सायकल नहीं मिला. मामले में  पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें