सब्जी नही मिलने पर शराब के नशे में की मारपीट - CG Sandesh

सब्जी नही मिलने पर शराब के नशे में की मारपीट

महासमुंद के ग्राम बेलसोण्डा में शराब के नशे में दोपहर का सब्जी नही मिलने पर मारपीट व गाली गलौच किये जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार शिव कुमार सांधिया जो कि प्रोजेक्ट एण्ड इंफ्रास्टक्चर लिमिटेड कम्पनी का साईड आफिस ग्राम बेलसोण्डा में खाना बनाने का काम करता है वह 5 जनवरी को रात को मेस में खाना बनाकर बैठा था, तब करीबन 09 से 09:30 बजे के मध्य रामगोपाल साहू शराब के नशे में आया और शिव कुमार को दिन के मेरे हिस्से का सब्जी दो कहकर बोला जिसपर उसने दिन का सब्जी नही बचा है ख़त्म हो गया है कहा तो रामगोपाल सब्जी नही दिया कहकर आवेश में आकर गंदी गंदी गाली देकर, शिव कुमार को  जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं लात घुसा से मारपीट किया एवं उठाकर पटक दिया,  जिससे उसके हाथ, पैर एवं सीने में चोट लगी. इसके साथ ही बीच बचाव करने आये लाल मोहन राय के साथ भी धक्का मुक्की मारपीट किया गया. मामले में  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें