शराब लेने उपरांत हुआ विवाद, फिर मारपीट कर दी जान से मारने की... - CG Sandesh

शराब लेने उपरांत हुआ विवाद, फिर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

वार्ड नं0 11 दलदली रोड महासमुंद निवासी दिलीप बंजारे ने महासमुंद थाना में उसके व उसके बेटे के साथ हुई मारपीट को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट में बताया है कि वह जल संसाधन विभाग महासमुंद में फिल्ड असिस्टेंट के पद कार्यरत है जो 5 जनवरी  को शाम 06.00 बजे मेहमान के लिए लिए शराब लेने शराब भट्ठी नयापारा गया था, शराब लेने उपरांत भट्ठी से बाहर निकलते समय उसे देवेन्द्र कुरिया ने धक्का दिया,  धक्का क्यो दे रहे हो कहने पर उसने दिलीप को गंदी गंदी गालियां देकर तुम्हे देख लुंगा कहकर चला गया.

इसके बाद देवेन्द्र कुरिया दिलीप के लड़के के आटो दुकान के पास गया और उसका भाई बसंत कुरिया एवं 02 अन्य साथी ने दिलीप के लड़के के दुकान विजय आटो पार्टस के पास दलदली रोड नयापारा के सामने आकर गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट किया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने चारो आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34, 427 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें