पुरानी पैसे की लेनदेन को लेकर मारपीट - CG Sandesh

पुरानी पैसे की लेनदेन को लेकर मारपीट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम धामनधुटकुरी में पुरानी पैसे की लेनदेन को लेकर चार लोगो द्वारा  मिलकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि लाल चैहान ग्राम बनडबरी निवासी 4 जनवरी को ग्राम नौगड़ी अपने ससुराल में था, जहाँ शाम करीबन 07 बजे कान्हू प्रधान ,बिट्टू प्रधान एवं उसका साढू आये और उसे घुमने जाना है कहकर बुलाकर ग्राम धामनधुटकुरी लाये और पुरानी पैसे की लेनदेन की बात को लेकर पैसा कब वापस करोगे बोलकर कान्हू प्रधान ,बिट्टू प्रधान ,एवं कान्हू प्रधान का साढू एवं कान्हू प्रधान की पत्नी चारो एक राय होकर उसे गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दिये. जिससे उसके  चेहरे एवं शरीर में चोंट आया है. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 323, 34, 294 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें