21 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

21 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब जप्त.

कोमाखान पुलिस ने ग्राम छिबर्रा में मुखबीर की सूचना पर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 5 जनवरी को पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर जहां एक ब्यक्ति सफेद रंग का थैला लिये दिखाई दिया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसका नाम  रेशम पाड़े पिता लाल सिंग पाड़े उम्र 33 वर्ष बखरमाल थाना बेलटुकरी जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा) का निवासी होना बताया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 21 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब कीमत 1050 रूपये मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें