बस स्टैण्ड सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने से पुलिस ने की कार्यव... - CG Sandesh

बस स्टैण्ड सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने से पुलिस ने की कार्यवाही.

बसना पुलिस ने बस स्टैण्ड सार्वजनिक स्थल पर में एक व्यक्ति को शराब पीते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि 5 जनवरी को मुखबीर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान बस स्टैण्ड बसना में बैठकर शराब पी रहा है, पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बस स्टैण्ड बसना पहुंचकर जहां पर एक व्यक्ति जो सार्वजनिक स्थल में शराब पी रहा था उसे पकड़ा जिसका नाम राजकुमार बंजारा पिता जगदीश बंजारा उम्र 33 साल बसना का बताया गया है.  जिसके कब्जे से 01 पौवा अंग्रेजी गोवा शीशी शराब कीमत 40 रूपये एवं एक नग डिस्पोजल गिलास को जप्त कर आरोपी राजकुमार बंजारा को सीएचसी बसना ले जाकर डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया जिसका शराब पिया जाना पाया गया जिसपर पुलिस ने आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट घटित करना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें