08 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

08 लीटर महुआ शराब जप्त

सांकरा  पुलिस ने ग्राम चारभांठा से 08 लीटर महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 4 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाडी में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है, जिसपर पुलिस ने एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा. जिसका नाम अजीत कुमार चैहान पिता टप्पुलाल चैहान उम्र 38 साल चारभांठा डिपापारा थाना सांकरा बताया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के हाथ में रखे सफेद कलर के जरकीन में 08 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमत 800 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें