मोटर सायकल मे टिक कर आग तापने वाले को कार ने मारी ठोकर, मामल... - CG Sandesh

मोटर सायकल मे टिक कर आग तापने वाले को कार ने मारी ठोकर, मामला दर्ज

खल्लारी थाना के ग्राम पचेड़ा में कार द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त करने पर मामला दर्ज किया गाय है. पुलिस ने बताया कि भैयाराम देवांगन का लड़का उमाशंकर देवांगन एवं गांव के राजेश साहनी, तुलाराम साहनी, लालु खान सभी इंदिरा कालोनी महुआ झाड़ के पास NH 353 रोड़ के किनारे लकड़ी का आग जलाकर ताप रहे थे पास ही जहाँ राजेश साहनी का मोटर सायकल पेशन प्रो क्र0 CG 04 LD 2633 खड़ी किया था, जिसमे उमाशंकर देवांगन टिक कर बैठा था कि शाम करीबन 07:00 बजे महासमुंद से बागबाहरा की ओर आ रही वाहन टाटा 207 वाहन क्र0 CG 06 GL 4216 का चालक तेजगति लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मोटर सायकल मे टिक कर बैठे उमाशंकर देवांगन के बाये पैर के घुटना के नीचे भाग मे चोट लगा है तथा मोटरसायकल टाटा सफेद रंग का वाहन से फंस कर घसीटने से मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गया है. जिसके बाद डायल 112 वाहन के आने पर उमाशंकर को उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद लाया गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें