10 लीटर महुआ शराब जप्त  - CG Sandesh

10 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने ग्राम कपसाखुंटा डीपापारा के पास अवैध महुआ शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि 4 जनवरी को ग्राम मेदनीपुर मे मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कपसाखुंटा का पुनउ साव अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते खडा है. इस सुचना पर पुलिस मुखबीर के बताये गये स्थान में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडा. जिसका नाम पुनउ साव पिता भगतराम साव उम्र 48 साल कपसाखुंटा का बताया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 05 लीटर वाली दो नग सफेद रंग की प्लास्टिक जरिकेन मे करीब 05-05 लीटर कुल 10 लीटर कीमत करीब 1000 रुपये हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब रखे मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें