मोटर  सायकल सहित खेत में गिरने से एक व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

मोटर सायकल सहित खेत में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

23 दिसंबर को बसना थाना अंतर्गत भंवरचुंवा एवं डोंगरीपाली के मध्य मोड के पास मोटर सायकल सहित खेत में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 23 जनवरी को शाम करीब 6:20 बजे मृतक मकरम दास पिता स्व0 लक्ष्मण दास उम्र 35 वर्ष थडीसार का अपने मोटर सायकल से अपने भांचा सुरज दास के साथ ग्राम हरदा नवागांव आया था. जो वापस अपने गृह ग्राम थडीसार जा रहे थे कि मृतक मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए भंवरचुंवा एवं डोंगरीपाली के मध्य मोड के पास अनियंत्रित होकर खेत में गिरने से पीछे बैठे सुरजदास को सिर एवं हाथ में चोंट लगा था एवं चालक मृतक मकरम दास मोटर सायकल सहित खेत में गिरने से मौके पर मृत्यु हो गया. जिसपर आरोपी चालक के विरूद्ध धारा 279, 304(A) एवं 337 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें